अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल जैसे लोग हैं और एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी उन्होंने ईडी जैसी सरकारी संस्था की अवहेलना की है – गिरिराज सिंह

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल जैसे लोग हैं और एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी उन्होंने ईडी जैसी सरकारी संस्था की अवहेलना की है। लगातार नौ बार सम्मन मिलने के बाद भी उन्होंने ईडी को तरजीह नहीं दिया और ईडी का सामना करना मुनासिब नहीं समझा है ।

अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल जैसे लोग हैं और एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी उन्होंने ईडी जैसी सरकारी संस्था की अवहेलना की है - गिरिराज सिंह 2जबकि पूर्व में अगर कोई भाजपा के नेता पर भी कोई आरोप लगा तो भाजपा नेताओं ने ईडी के समक्ष जाकर अपना पक्ष रखा है। वही एक बार फिर उन्होंने तेजस्वी यादव को भी आरे हाथों लेते हुए कहा है कि आज तेजस्वी यादव बिहार में नौकरी बांटने का ढिंढोरा पीट रहे हैं जबकि उन्हें सोचना चाहिए कि जिस विभाग के वह मंत्री थे उसमें उन्होंने कितनी नौकरियां दी, यह जनता के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। जहां तक इंडी गठबंधन की बात है तो यह सिर्फ फोटो सेशन का काम चलेगा और पटना से लेकर मुंबई तक इसका समापन होगा।

- Sponsored Ads-

अरविंद केजरीवाल अर्बन नक्सल जैसे लोग हैं और एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी उन्होंने ईडी जैसी सरकारी संस्था की अवहेलना की है - गिरिराज सिंह 3देश की जनता नरेंद्र मोदी को पहले ही अपना प्रधानमंत्री मान चुकी है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम भी देखने को मिलेगा। इंडी गठबंधन के संबंध में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवारवाद, भ्रष्टाचार बाद, और आरोपो से युक्त व्यक्तियों का एक गठबंधन है जो सिर्फ स्वार्थ के आधार पर टिका हुआ है । गौरतलब है कि देश में आचार संहिता लगने के बाद अपनी एकदिवसीय दौरे पर गिरिराज सिंह आज बेगूसराय पहुंचे हैं जहां उन्होंने पत्रकारों के समक्ष यह बातें रखी ।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article