न्याय के साथ सर्वांगीण विकास होगा नप बीहट पूरे क्षेत्र में – बबीता देवी (चैयरमैन)

DNB Bharat

नप बीहट में न्याय के साथ विकास होगा। भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद का निर्माण- बबीता देवी

डीएनबी भारत डेस्क 

बीहट नगर परिषद एवं बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र के समस्त नागरिकों, नव निर्वाचित उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षदों को बधाई देते हुए पूर्व बरौनी प्रखण्ड प्रमुख एवं नव निर्वाचित मुख्य पार्षद बबीता देवी ने कहा बीहट नगर परिषद साहित्य, सांस्कृतिक, खेल एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है। इस क्षेत्र में मुख्य पार्षद के रूप में सेवा करने का मौका मिला है। नप बीहट में न्याय के साथ विकास होगा।

- Sponsored Ads-

न्याय के साथ सर्वांगीण विकास होगा नप बीहट पूरे क्षेत्र में - बबीता देवी (चैयरमैन) 2

भ्रष्टाचार मुक्त नगर परिषद का निर्माण कर समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलूंगी। नगर परिषद बीहट की जनता ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है। मैं नगर परिषद बीहट को सजाने और संवारने का काम करुंगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सफलता श्रेय दिया। जिनके कठिन परिश्रम के बदौलत जीत सुनिश्चित हो पाई है।

मौके पर पूर्व एमएलसी भुमीपाल राय, डाॅ एके शर्मा, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, राजद नेता मो मासूम खां, पूर्व उप मुख्य पार्षद नप बीहट धर्मेन्द्र कुमार, प्रखण्ड राजद अध्यक्ष हरिनंदन कुमार, पंसस जीतेन्द्र कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच राजन चौधरी, पूर्व वार्ड सदस्य राकेश कुमार, विकास कुमार, लक्ष्मण पासवान, पंकज कुमार सिंह, राजद नेता रामानन्द यादव, टूनटून सिंह, सुनील कुमार, प्रमोद पासवान, ज्ञानचंद सिंह, संतोष कुमार, मो शाहिद, मो कुदरुस सहित उपस्थित लोगों ने नव निर्वाचित मुख्य पार्षद बबीता देवी को बधाई दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article