खगड़िया पार्टी कार्यालय में मनाया गया राजद का स्थापना दिवस

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया के राजद जिला कार्यालय में राजद का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से केक काट कर मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं की भीड़ राजद कार्यालय में रही। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि आज के दिन ही 1997 में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितिवश राजद की स्थापना की थी।

- Sponsored Ads-

राजद पिछले 28 वर्षों से लगातार गरीब, वंचित की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि लालू यादव गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं और उन्होंने पिछड़े वर्ग के लोगों को सम्मान दिलाया है। उन्होंने गरीबों का उत्थान किया है।

 

  खगड़िया से राजीव कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article