लालू जी का संदेश लेकर आया हूं महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी को भारी बहुमत से विजय बनाना है और भाजपा को हराना है – डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

DNB Bharat

 

स्वास्थ्य विभाग में दो लाख नियुक्ति बहुत जल्द करने जा रही है सरकार, थोड़ा इंतजार का मजा लिजिए, जो कमिटमेंट किये हैं पूरा करेंगे, जनता के साथ न कभी वादाखिलाफी किये हैं न करेंगे – तेजस्वी

डीएनबी भारत डेस्क 

मोकामा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दिन घोसवरी मैदान से बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में पूरे मोकामा क्षेत्र की जनता को मतदान कर भारी बहुमत से विजय दिलाने का अपील किया। अपने जोशीले अंदाज में उन्होंने कहा बिकाऊ कभी टिकाउ नहीं होता है। और टिकाउ आपके बीच खड़ा है। भाजपा क्या देगा महागठबंधन को टक्कर, मोकामा में तो सिर्फ मार्जिन की लड़ाई है। हमने और हमारी महागठबंधन की सरकार ने जो वादा किया है। वो पूरा कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में दो लाख नियुक्ति किये जाने की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी।

- Sponsored Ads-

लालू जी का संदेश लेकर आया हूं महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी को भारी बहुमत से विजय बनाना है और भाजपा को हराना है - डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 2

मोकामा की जनता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा लालू यादव और नीतीश जी हैं गरीब गुरबों,मजलूम, शोषित वंचित किसान मजदूर की आवाज। भाजपा तो बड़े घरानों की गोद में बैठा है। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा एनडीए गठबंधन का छोड़ने का फैसला राज्य और देशहित में लिये जाने वाला फैसला है। भाजपा की सरकार ने देश को महंगाई दी, जाति,धर्म और मजहब के नाम पर लड़ाई दी, कार्पोरेट घराने को और मजबूत किया। गरीब को और गरीब बनाने का कार्य देश आजादी के बाद अगर किसी न पार्टी ने किया तो वह भाजपा है। अंत में उन्होंन कहा मैं लालू जी का संदेश लेकर आया हुं, नीलम देवी को अपार मतों से जीताकर भेजना है, नितीश जी अस्वस्थ हैं वरना वो भी आते।

लालू जी का संदेश लेकर आया हूं महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी को भारी बहुमत से विजय बनाना है और भाजपा को हराना है - डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 3

वहीं चुनावी सभा को जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा महागठबंधन सरकार 20 लाख रोजगार देने के लिये संकल्पित है जिसकी शुरूआत भी की जा चुकी है। और भी जनहित के कार्यों की रूप रेखाएं बन रही है। रोजगार के अवसर दिये जाएगें इसलिए महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी को भारी बहुमत से जीता कर भेजना है। वहीं प्रत्याशी नीलम देवी ने उनके समर्थन में आये तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।चुनावी सभा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने घोसवरी में जनसभा को सम्बोधित किया।

लालू जी का संदेश लेकर आया हूं महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी को भारी बहुमत से विजय बनाना है और भाजपा को हराना है - डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 4

पटना संवाददाता मंजेश कुमार

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article