बेगूसराय में बिहार सरकार पर बरसे गिरिराज, सीएम नीतीश को बताया मुखौटा मुख्यमंत्री

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

अपने संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एवं राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। एक तरफ जहां उन्होंने बिहार सरकार पर हिंदू देवी देवताओं एवं सनातन धर्म के विरोध करने वालों का संरक्षण देने का आरोप लगाया है तो वही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुखौटा मुख्यमंत्री करार दिया है। दूसरी ओर राहुल गांधी के ट्वीट के जवाब में उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जम्मू कश्मीर जाने पर अपने घर आने एवं पूर्वजों का केंद्र बता रहे हैं, लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं है कि उनके पूर्वजों का केंद्र क्या था। क्योंकि अगर देखा जाए तो राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती जैसे लोगों से तालमेल कर रहे हैं जो कि आतंकवादी संगठनों को संरक्षण देने का काम करती हैं।

- Sponsored Ads-

आज राहुल गांधी वैसे लोगों के साथ हैं जो धारा 370 का हटाने का विरोध कर रहे थे जबकि जम्मू-कश्मीर की जनता भली-भांति इस बात को जानती है। दूसरी ओर उन्होंने मधेपुरा एवं कई जगहों पर सर शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालय में विद्या की देवी सरस्वती की मूर्ति लगाने का विरोध करने पर भी बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है और कहा है कि आज बिहार सरकार के संरक्षण में हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जा रहा है लगता है बिहार सरकार बिहार को पाकिस्तान बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को टुकड़े-टुकड़े गैंग जोड़ो यात्रा करार दिया है तो वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पर भी कुर्सी के लिए किसी हद तक नीचे जाने का आरोप लगाया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में है जहां आज गिरिराज सिंह के द्वारा सदर अस्पताल परिसर में 50 बेड के एक चिल्ड्रेन वार्ड का भी उद्घाटन किया जाएगा साथ ही साथ कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article