अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया पुतला दहन

DNB Bharat Desk

कार्यक्रम से पहले बड़ी संख्या में महिला कॉलेज की छात्राओं और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महिला कॉलेज से एक मार्च निकाला

डीएनबी भारत डेस्क

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ सड़को पर मार्च किया बल्कि उनका पुतला भी दहन किया है.  इस कार्यक्रम से पहले बड़ी संख्या में महिला कॉलेज की छात्राओं और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महिला कॉलेज से एक मार्च निकाला जो विभिन्न रास्तों से होता हुआ हारताली चौक पहुंचा जहां एबीपी के छात्रों ने ममता बनर्जी हाय हाय के नारे लगाए वही उसका पुतला दहन किया.

- Sponsored Ads-

इस संबंध में स्वेत निशा छात्रा प्रमुख उत्तर बिहार ने बताया की पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 28 फरवरी को जो महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया था जिसके विरोध में पूरे भारतवर्ष में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कॉलेज कैंपस से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन करने का फैसला लिया गया था. उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलायों पर लगातार अत्याचार हो रहा है.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का किया पुतला दहन 2ममता बनर्जी स्वयं एक महिला है बाबजूद उसकी सरकार में हर जगह अत्याचार और दुर्व्यवहार बढ़ता जा रहा है.. घटना के 55 दिनों के बाद भी उन्हें नहीं पता है की वो महिलाएं कहाँ छुपी हुई है. लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को यह पता चल गया है कि वह महिलाएं वो कहां छुपी है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी. छात्राओं ने मांग की है कि महिलाओं को न्याय मिले और पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार बंद हो.

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article