पत्रकार को मातृशोक, जनप्रतिनिधि,समाजसेवी,पत्रकार व स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार मेघौल गांव निवासी विमलेश कुमार चौधरी की मां व पुर्व पत्रकार साहित्यकार व अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्रशेखर चौधरी की 75 वर्षीय पत्नी चंपा देवी का निधन बुधवार की रात अपने पैतृक आवास पर हो गया। मौत की खबर सुनते ही विभिन्न पंचायत के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व बुद्धिजीवी समेत पदाधिकारी उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर का अन्तिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को अयोध्या घाट स्थित गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि इनके एकलौते पुत्र बिमलेश कुमार चौधरी के द्वारा दिया गया।

शोक जताने वालों में :-

इलाके के पत्रकार, जनप्रतिनिधि,समाजसेवी व बुद्धिजीवियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतक महिला एक धर्म परायण महिला थी। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को शिक्षा व धर्म के मार्ग पर चलकर जीवन जीने की प्रेरणा देने का काम किया। मौके पर पंचायत के मुखिया पुरुषोत्तम सिंह , पत्रकार अरुण कुमार मिश्रा , श्याम नंदन महतो , प्रो. संजय कुमार सिंह , राजेश कुमार ,मो.अब्दुल्लाह सहित दर्जनों लोगों ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजन को ढांढस बंधाया ।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article