बेगूसराय में निजी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमित जमीन को कराया गया खाली

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर जिला प्रशासन का बुलडोजर से करवाई देखने को मिला जहां जिला प्रशासन की देख रेख में एक निजी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चला घर घर को तोड़ दिया। जिसका विरोध वहां रह रहे लोगों ने जमकर किया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में निजी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमित जमीन को कराया गया खाली 2वहीं बाबजूद बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में दर्जनों घरों पर बुलडोजर चला कर जगह को खाली कराया गया। हालांकि जमीन पर रह रहे लोगों का कहना है कि ये जमीन नगर निगम की है जहा उन लोगों का कई पुश्त रह रहा था। वहीं रह रहे लोग अपना घर टूटे देख रन को मजबूर हो गया।

बेगूसराय में निजी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमित जमीन को कराया गया खाली 3लेकीन दलालों के माध्यम से इस जमीन को गलत तरीके से खरीदा गया और आज उनके घरों पर जबरन बुलडोजर चलाया गया है। लोगो का आरोप है कि जमीन खाली करने से पहले उनलोगों को कोई नोटिस भी प्राप्त नहीं हुआ। घटना शहर के सुभाष चौक के समीप की है। लोगो का कहना है कि वो लोग बेहद ही गरीब है और इस जमीन पर पचास वर्ष के करीब रहते आ रहे है।

बेगूसराय में निजी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का चला बुलडोजर, अतिक्रमित जमीन को कराया गया खाली 4इस जमीन को किसी डॉक्टर के द्वारा खरीदा गया। जब से डॉक्टर द्वारा यह जमीन खरीदा गया है तब से उनके लोग काफी समय से उनका भया दोहन कर रहे है। इसी क्रम में आज उनके आशियाने पर बुलडोजर चला है। बताते चले कि जमीन के मालिक के परिवाद पर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से एक पत्र निर्गत कर मजिस्ट्रेट की देख रेख में जमीन को खाली कराने का आदेश दिया गया था।

इसी पत्र के आलोक में एस डी ओ की मौजूदगी में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के द्वारा बने हुए घर को जेसीबी के माध्यम से घरों को तोड़ा गया।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article