सड़क हादसे में अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

सड़क हादसे में मेहदौली गांव निवासी सोनेलाल साह के 50 वर्षीय पुत्र रामनाथ साह की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार की दोपहर उनका शव पैतृक आवास पर पहुंचा।उसे देखने के लिए लोगो भीड़ उमड़ पड़ी।

- Sponsored Ads-

पत्नी पुतुल देवी सहित परिजनों के क्रंदन माहौल गमगीन बन गया।बताया जाता है कि मृतक बरौनी रिफाइनरी में दैनिक मजदूरी करता है।प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की सुबह वह एक अन्य साथी के साथ बाइक से रिफाइनरी जा रहा था।एन एच 28 पर बरौनी थाने के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।इससे उसकी मौत हो गई।

सड़क हादसे में अधेड़ की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक अपने पीछे पत्नी पुतुल देवी,  दो पुत्र सौरभ व राहुल और एक शादीशुदा पुत्री शुभन है।वह अपने घर का एक मात्र कमाऊ था।वह बेहद मिलन सार प्रवृति का था।

Share This Article