दुर्गा पूजा को लेकर भगवानपुर प्रखंड में हर्षोल्लास का माहौल,पंडालो को अंतिम रूप देने में जुटे लोग

DNB Bharat Desk

पूजा पंडालो की सुरक्षा के लिए भी समितियां को निर्देशित किया गया है और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सादे लीवास में भी पुलिस बल की नियुक्ति की गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर|दुर्गा पूजा की तिथि नजदीक आते ही अब हर्षोल्लास का माहौल चारों तरफ देखने को मिल रहा है । एक तरफ जहां पूजा पंडालो की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है जगह जगह आकर्षक लाइटिंग व तोरण द्वार बनाया जा रहा है शंध्या आरती के दौरान श्रद्धांलूओ की भीड़ जुट जाती है माँ का पट खुलते ही श्रद्धांलुओं की काफ़ी भीड़ जुट जाती है जो श्रद्धांलू सच्चे मन से माँ की पूजा अर्चना करते है ।

माँ उनकी मनोकामना पूरी करती है तो वही सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा संपन्न हो इसके लिए प्रखंड प्रशासन ने भी पूरी तैयारी शुरू कर दी है। इसी करी में थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रशासन के द्वारा सभी चिन्हित पूजा पंडालो में  अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के लिए भी प्रखंड प्रशासन पंडालो को चिन्हित करना शुरू कर दिया है।

- Sponsored Ads-

थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि सभी पूजा पंडालो को निर्देशित किया गया है कि उनके जितने भी वालंटियर हैं उन्हें आई कार्ड मुहैया कराया जाए तथा प्रशासन की ओर से भी सभी जगह पर पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। पूजा पंडालो की सुरक्षा के लिए भी समितियां को निर्देशित किया गया है और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए सादे लीवास में भी पुलिस बल की नियुक्ति की गई है ।

साथ ही साथ ड्रोन से एवं सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी सभी पूजा पंडालो पर नजर रखी जाएगी। जिससे कि कोई भी असामाजिक तत्व अपने मंसूवे में कामयाब ना हो सके। प्रखंड प्रशासन ने प्रखंड वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा आस्था का पर्व है और इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है । उन्होंने लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article