घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर चौक की है ।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से एक साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है ।
- Sponsored Ads-

घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर चौक की है । घायल की पहचान वीरपुर निवासी सीताराम महतो के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया की देर शाम वह काम से वापस लौट रहे थे इसी क्रम में वीरपुर चौक के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है । फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
