बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डुबने से महिला की हुई मौत, कपड़ा धोने के दौरान घटी घटना,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है। मृत महिला की पहचान कैलाशपुर गांव के रहने वाले हरेराम शाह की पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सुलेखा देवी पानी भरे गड्ढे में कपड़ा धोने के लिए गई थी।

कपड़ा धोने के दौरान ही सुलेखा देवी का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। परिजनों ने बताया है कि काफी खोजबीन किया। लेकिन कोई आता पता नहीं चल पाया। जब पानी भरे गड्ढे के पास गए तो कपड़ा देखा गया।

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में डुबने से महिला की हुई मौत, कपड़ा धोने के दौरान घटी घटना,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल 2तभी लोगों ने पानी भरे गड्ढे में काफी खोजबीन की गई तो पानी भरे गड्ढे से सुलेखा देवी का शव बरामद किया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article