अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफतार,भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बथौली गांव में छापामारी कर एक घर के पीछे से 8 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं शराब बरामद करने के क्रम शराब के धंधेबाज को भागने के दौरान पुलिस ने धर दबोच लिया। मिली जानकारी अनुसार बरौनी थाना में पदस्थापित एसआई नवरत्न कुमार को मंगलवार को दीवा गस्ती के दौरान बथौली गांव में शराब के होने की सुचना मिली।

- Sponsored Ads-

जिस आधार पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार के निर्देशन में सम्भावित स्थानों पर छापामारी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने वरुण साह के पुत्र शिवम कुमार के घर के पीछे छिपाकर रखे हुए 8 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।

अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफतार,भेजा जेल 2तथा भागने के दौरान पुलिस ने शिवम कुमार को हिरासत में ले लिया। वहीं बरामद शराब 375 एम एल की स्टेरलिंग रिजर्व व्हिस्की की 8 बोतल जिसकी कुल मात्रा लगभग 3 लीटर है। जिसे बरामद कर शराब के साथ अभियुक्त शिवम कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या- 93/24 दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई किया जा रहा है। तथा गिरफ्तार शिवम कुमार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article