बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक की गोलीमार कर हत्या की

DNB Bharat

घटना बेगूसराय जिला के घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव एक बार फिर देखने को मिला जहां अपराधियों ने सोए अवस्था में एक 17 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की है। मृतक युवक की पहचान बड़ी बलिया निवासी अंकुश कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक की गोलीमार कर हत्या की 2

बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार अपने घर पर सोया हुआ था। सोए अवस्था में अपराधियों ने 5 गोली मारकर युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। परिजनों ने जब सुबह उठकर खून से लथपथ अंकुश कुमार को देखा तो परिजनों के होश उड़ गया। इस घटना की जानकारी बलिया थाना एवं बलिया डीएसपी को दी गई।

बेगूसराय में अपराधियों ने सोए अवस्था में एक युवक की गोलीमार कर हत्या की 3

मौके पर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का मांग है कि डॉग स्क्वायड को बुलाया जाए। तभी शव को उठने दिया जाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधीयो ने अंकुश कुमार को क्यों गोली मारी है। फिलहाल पुलिस सारे बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

TAGGED:
Share This Article