बेगूसराय में ममुली विवाद को लेकर चचेरे भाई ने पीटपीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई ने चचेरे भाई को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी दो पंचायत के बेगमसराय वार्ड 8 की है ।

बेगूसराय में ममुली विवाद को लेकर चचेरे भाई ने पीटपीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2घायल की पहचान बेगमसराय निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया है कि चार दिन पूर्व वह अपनी बोर्डिंग से अपने खेत में पानी पटा रहा था तभी उसके चाचा फुलेना यादव वहां पहुंचे और मशीन को बंद कर दिया तथा अपना खेत पटाने लगे।

बेगूसराय में ममुली विवाद को लेकर चचेरे भाई ने पीटपीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3उस दिन भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई, चार दिन पूर्व भी फूलेना यादव ने सुरेंद्र यादव की पिटाई की थी और इस बात का शिकायत लिखित रूप से बछवाड़ा थाना में किया गया था । लेकिन बीते शाम में एक फिर जब सुरेंद्र यादव अपनी पत्नी के साथ घर आ रहे थे तो फुलेना यादव अपने पांच पुत्रों के साथ उन्हें घेर लिया और लोहे के सरिया तथा धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर दी।

बेगूसराय में ममुली विवाद को लेकर चचेरे भाई ने पीटपीट कर किया गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 4फिलहाल प्रित पक्ष के द्वारा बछवाड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article