खगड़िया में अज्ञात चोरो का आतंक जारी विद्यालय और गैस एजेंसी से लाखों रुपये के सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में इन दिनों जहां अक्सर छिनतई घटना में वृद्धि हुई है, तो वही क्षेत्र में चोरों का मनोबल भी काफी बढ़ता जा रहा है।

खगड़िया में अज्ञात चोरो का आतंक जारी विद्यालय और गैस एजेंसी से लाखों रुपये के सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार 2बताते चलें कि बीते रात्रि को क्षेत्र के मालपा पंचायत धानवती उच्च विद्यालय में आधा दर्जन ताला तोड़कर खेल कूद के कई सामान चोरी कर फरार हो गया। जबकि दूसरी घटना धानावती उच्च विद्यालय से सटे चौथम इंडियन ग्रामीण वितरक गोदाम में आधा दर्जन ताला तोड़कर 50 से ऊपर भरे सिलेंडर की चोरी कर ली गई।

- Sponsored Ads-

खगड़िया में अज्ञात चोरो का आतंक जारी विद्यालय और गैस एजेंसी से लाखों रुपये के सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार 3विद्यालय के अध्यापिका सरिता कुमारी ने बताया कि कार्यालय आदि का ताला तोड़कर पंखा सहित 12 कुर्सी,सिलेंडर गैस चूल्हा आदि कई महत्वपूर्ण सामान चोरी कर ली गई। तो वही कई दस्तावेज को भी इधर-उधर कर दिया गया है। एजेंसी के प्रोपराइटर सरोज सिंह ने बताया कि 14 केजी का 50 सिलेंडर जबकि 5 केजी का 40 सिलेंडर लगभग चोरी कर ली गई।

खगड़िया में अज्ञात चोरो का आतंक जारी विद्यालय और गैस एजेंसी से लाखों रुपये के सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर फरार 4वहीं घटना की सूचना पर चौथम थाना के एसआई सत्यव्रत सिंह आदि के द्वारा स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है चोरी की घटना को लेकर स्थानीय सीपीआई जिला सचिव प्रभाकर सिंह नरेश प्रसाद बादल निरंजन सिंह समेत जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी निंदा की गई है।

खगड़िया संवादाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article