महिला पर जानलेवा हमला मामले में मां बेटे पर प्राथमिकी दर्ज,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरहुला निवासी इंदु देवी ने मां-बेटे पर जान से मार देने की नियत से धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर देने से संबंधित आरोपों को लगाते हुये मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, वह संध्या में अपने खेत से घास लाने गयी थी। घास काटने के बाद पगडंडी पर बैठी थी।

- Sponsored Ads-

महिला पर जानलेवा हमला मामले में मां बेटे पर प्राथमिकी दर्ज,पुलिस कर रही है जांच 2उसी समय अचानक वहां पहुंचे विशाल कुमार व उसकी मां ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही पीड़ित के गले से चांदी की सिकरी को भी छिन लिया। पीड़ित ने मां बेटे के खिलाफ थाना में शिकायत किया, जिसके बाद आरोपी दोनों मां बेटे के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जुट गयी है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article