नालंदा: करंट लगने से किसान की हुई मौत, खेतो में पूर्व से गिरा था जर्जर बिजली का तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

 

बिहार थाना क्षेत्र के राजा कुआं की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार थाना क्षेत्र के राजा कुआं में करेंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बवाल काटा। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजा कुआं निवासी नरेश प्रसाद खेतो के तरफ मवेशी के लिए चारा लाने गए थे। जहां पूर्व से जर्जर तार गिरा हुआ था।

- Sponsored Ads-

नालंदा: करंट लगने से किसान की हुई मौत, खेतो में पूर्व से गिरा था जर्जर बिजली का तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम 2इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल से बिजली विभाग को कई बार आवेदन देकर इलाके की जर्जर तार को बदलने का आग्रह किया गया था लेकिन बिजली विभाग कानों में तेल डालकर सोता रहा।

नालंदा: करंट लगने से किसान की हुई मौत, खेतो में पूर्व से गिरा था जर्जर बिजली का तार, आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम 3बिजली विभाग के लापरवाही के कारण ही अधेड़ की मौत हुई है। फिलहाल घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बरबीघा मुख्य बाईपास सड़क को जामकर बिजली विभाग के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारेबाजी कर रहे हैं। मृतक के परिजनों ने इलाके में जर्जर तार को बदलने की भी मांग बिजली विभाग से की है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article