बेगूसराय में काल बनी तेज रफ्तार: ट्रक ने बुलेट सवार युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने एक बुलेट सवार युवक को कुचल दिया। जिससे बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 घटना नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव के रहने वाले पप्पू सिंह का पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि शुभम कुमार फाइनेंस कंपनी में काम करता था।और ऑफिस का काम निपटाकर अपने बुलेट पर सवार होकर घर राम तेरी लौट रहा था तभी हर हर महादेव चौक के पास तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने बुलेट सवार शुभम कुमार को कुचल दिया।

बेगूसराय में काल बनी तेज रफ्तार: ट्रक ने बुलेट सवार युवक को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत 2 जिससे शुभम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि इस घटना कि जानकारी मिलते ही नगर थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article