बछवाड़ा और फातेहा हॉल्ट के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत,मृतक की पहचान नहीं हो सकी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

सोनपुर मंडल के बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन व फतेहा रेलवे होल्ट के बीच फतेहा ओवर ब्रिज के समीप शुक्रवार की दोपहर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर जगल में आग की तरह फ़ैल गयी। मृतक युवक को देखने के लिए आसपास के लोग जमा हो गये।

- Sponsored Ads-

वही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बछवाड़ा रेल पुलिस को दी। रेल पुलिस ने अपने कार्य क्षेत्र में नहीं होने की बात बताकर घटना की सूचना बछवाड़ा लोकल थाना को दिया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

बछवाड़ा और फातेहा हॉल्ट के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत,मृतक की पहचान नहीं हो सकी 2 मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार कांत ने बताया कि मृतक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक काला रंग का टी शर्ट व काला रंग का फुल पेंट पहन रखा है। उन्होने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। 72 घंटे तक शव का शिनाख्त नहीं होने पर अंतिम संस्कार प्रशासन के द्वारा कर दिया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article