बेगूसराय में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचला,इ लाज के दौरान हुई मौत

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय मे तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।  एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक महिला की जान ले ली।  हादसा तब हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी इसी दरमियान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। जिसके बाद गंभीर हालत मे महिला को इलाज के लिए निजी क्लिनिक मे भर्ती कराया गया

जहाँ इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सुशील नगर के समीप एन एच 31 की है। महिला की पहचानसिंघौल थाना क्षेत्र के सुशीलनगर वार्ड नंबर सात के रहने वाले रामबिलास तांती की पचास वर्षीय पत्नी बिमल देवी के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे देवर दीपक कुमार ने बताया की बीती शाम उनकी भाभी सड़क पार कर रही थी इसी दरमियान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को ठोकर मार दी।

बेगूसराय में सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने एक महिला को कुचला,इ लाज के दौरान हुई मौत 2सुचना के बाद वो लोग मौके पर पहुंचे और बिमल देवी को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए जहाँ रात मे ही महिला की मौत हो गई। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज कर आगे की कारवाई मे जुट गई है।  मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article