डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र की रानी-02 पंचायत के बेगमसराय वार्ड संख्या-04 में बुधवार को खाना बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले मो. अनवर के रसोई घर में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग की चपेट में दो घर आ गए, जिससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पंचायत के मुखिया दीपांकर कुमार को जानकारी दी। मुखिया ने बिना देर किए अग्निशमन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना से मिनी फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और लगभग 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अग्निशमन विभाग समय पर नहीं पहुंचता तो आग आसपास के कई अन्य घरों तक फैल सकती थी और एक बड़ी जनहानि की आशंका थी। लोगों की सतर्कता और अग्निशमन विभाग की तेज कार्रवाई ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
मुखिया दीपांकर कुमार ने घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को भी दी और पीड़ित परिवारों के नुकसान का आकलन कर तत्काल सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
सावधानी ही सुरक्षा
गैस सिलेंडर और रेगुलेटर की नियमित जांच कराएं।
गैस की गंध आने पर बिजली के स्विच ऑन/ऑफ न करें।
तुरंत रेगुलेटर बंद करें, दरवाजे-खिड़कियां खोल दें और अग्निशमन विभाग को सूचना दें।
समय-समय पर गैस पाइप बदलते रहें और मानक उपकरणों का ही उपयोग करें।
लोगों की जागरूकता और अग्निशमन विभाग की तत्परता ने इस बार बड़ी तबाही टाल दी, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
डीएनबी भारत डेस्क