मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगें 115 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिमरिया गंगा घाट पर सीढ़ी का उद्घाटन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को 115 करोड़ रुपए की लागत से पतित पावनी गंगा नदी तट सिमरिया धाम में नवनिर्मित सीढ़ी घाट का उद्घाटन करेंगें। इस संबंध में जानकारी देते हुए बेगूसराय जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने बताया कि शनिवार को दोपहर तरके 2 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सिमरिया धाम पहूंच सिमरिया धाम में हो रहे चहुंमुखी विकास को गति प्रदान करने के लिए लगातार निर्देशित करते रहे हैं।

- Sponsored Ads-

जिसके लिए वह अपने स्तर से कई बार निरीक्षण किए हैं। सिमरिया धाम में विकास कार्य को समय से पूर्व पूरा कराने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ -साथ विधान पार्षद सह तत्कालीन जलसंसाधन मंत्री बिहार सरकार संजय कुमार झा, जलसंसाधन विभाग, स्थानीय जिला प्रशासन का आभार समस्त बिहार एवं मिथिलांचल वासी करता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को करेंगें 115 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सिमरिया गंगा घाट पर सीढ़ी का उद्घाटन 2मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बेगूसराय जिले के सभी विधायक, विधान पार्षद,एनडीए गठबंधन के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष, मिडिया सेल कॉर्डिनेटर, मिडिया प्रभारी, सहित सभी एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें। इस आशय की जानकारी देते हुए बरौनी जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने प्रखण्ड एवं जिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अपील किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

Share This Article