विशेश्वर सहनी के निधन के बाद दाने-दाने को मोहताज था परिवार, राजू सहनी ने 24 घंटे में भिजवाया 6 महीने का राशन
डीएनबी भारत डेस्क
हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को गरीबों और असहायों की मदद के लिए आगे आना चाहिए,यह बातें उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला पंचायत निवासी राजू सहनी ने मंगलवार को महेशपट्टी में एक गरीब शोकाकुल परिवार की मदद के पहुंचवाने के बाद कहीं,

उन्होंने कहा कि वे और उनकी टीम लगातार गरीबों व लाचार लोगों की सेवा के लिए हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है, सोमवार को उन्हें फोन पर सूचना प्राप्त हुई की महेशपट्टी निवासी 45 वर्षीय विशेश्वर सहनी का निधन 15 फरवरी को हो गया, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है,जिसके बाद 24 घंटे के अन्दर उन्होंने अपनी टीम को भेजकर 6 महीने का राशन सामग्री शोकाकुल परिवार को उपलब्ध कराया,
राजू सहनी ने कहा कि समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब लड़कियों की शादी में फर्नीचर सेट, गंभीर रूप से बीमार लोगों की इलाज,व बेहद गरीब परिवारों को 6 महीने का राशन सहित शादी के लिए अन्य जरूरतमंद चीजें हमारी टीम के द्वारा दी जा रही है,उन्होंने कहा कि संसार में जन्म लिए हुए हर व्यक्ति को जितना हो सके गरीब की मदद करनी चाहिए,गरीबी अभिशाप नहीं है,
गरीब लोगों के मन में भी वही है जो हम सबके मन में है, ऐसे लोगों की सहायता करने से उन्हें भी खुशी मिलती है, इस संसार में गरीबों की मदद करने से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है, मौके पर सियाराम सहनी,कुंदन कुमार, सुरेश सहनी,उमा सहनी, बैजनाथ सहनी राहुल कुमार,दिनानाथ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट