मुहर्रम पर्व को लेकर फ्लैग मार्च, ड्रोन से किया गया क्षेत्र का फोटोग्राफी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पुलिस कप्तान बेगूसराय मनीष के निर्देश पर 17 जुलाई को शांति पूर्वक मोहर्रम पर्व मनाने हेतु सोमवार की संध्या सदर डीएसपी 2 भास्कर रंजन के नेतृत्व में बरौनी थाना क्षेत्र के सभी छोटे बड़े चौक चौराहों व ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।

- Sponsored Ads-

इस दौरान मोती चौक,पिपरा देवस, हाजीपुर, असुरारी हवासपुर ,सिंगदाहा,बथौली, तीलरथ, नींगा आदि क्षेत्र का भ्रमण किया गया। साथ ही साथ फ्लैग मार्च के दौरान ड्रोन कैमरा के द्वारा क्षेत्र का फोटोग्राफी किया गया। पुलिस ने बताया कि मुहर्रम पर्व में सरकार द्वारा निर्देशित नियम का अनुपालन करते हुए ताजिया जुलूस निकाला जाएगा। वहीं जुलूस को निर्देशित रूट का अनुपालन करते हुए गुजरना होगा।

मुहर्रम पर्व को लेकर फ्लैग मार्च, ड्रोन से किया गया क्षेत्र का फोटोग्राफी 2मौके पर बरौनी पुलिस निरीक्षक रजनीश कुमार , गढ़हाड़ा थाना अध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी , एफसीआई थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी , जीरोमाइल थाना अध्यक्ष चंदन कुमार , पुलिस अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह, नवरत्न कुमार, पप्पू सिंह, श्रवण कुमार, बिहारी सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रमेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। वहीं इससे असामाजिक तत्वों, हुड़दंगियों, समाज में विद्वेषपूर्ण बातें कर और अफवाह फ़ैलाने वाले, सौहार्दपूर्ण वातावरण में खलल डालने वाले का खैर नहीं रहेगा। पुलिस उसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस हिरासत में ले लेगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article