डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर की दसवीं कक्षा की छात्रा अमरपुर निवासी सुनीता कुमारी स्मार्ट क्लास के दौरान बेहोश हो गई। वहीं इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिवशंकर प्रसाद ने बताया कि सुनीता कुमारी प्रथम तल पर स्मार्ट क्लास कर रही थी तभी अचानक बेहोश हो गई।
- Sponsored Ads-

घटना की सूचना पीड़ित छात्रा की मां को दी गई। प्रधान ने छात्रा को स्थानीय क्लिनिक में उपचार हेतु ले गया। जहां ईलाज के बाद छात्रा को सकुशल घर भेज दिया गया है।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
