बेगूसराय में मालवाहक ट्रक व टेंपो की टक्कर में चाचा की दर्दनाक मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के खरीक गांव के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान तुलसी मंडल के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में इस बार फिर तेज रफ्तार ट्रक में मालवाहक टेंपो में जबरदस्त सीधे टक्कर मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर ही चाचा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बगरहाडीह के स्थित एनएच -28 के समीप की है।

- Sponsored Ads-

मृतक युवक की पहचान भागलपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के खरीक गांव के रहने वाले मुकेश कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान तुलसी मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक मुकेश कुमार अपने भतीजे के साथ मुजफ्फरपुर से आटा चक्की मशीन खरीदने के लिए गया था। और मशीन खरीद कर वह टेंपो पर सवार होकर वापस भागलपुर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त सीधे टक्कर टेंपो पर मार दिया। इस हादसे में घटनास्थल पर चाचा मुकेश कुमार की मौत हो गई। जबकि भतीजे तुलसी मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेगूसराय में मालवाहक ट्रक व टेंपो की टक्कर में चाचा की दर्दनाक मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,परिजनों में मचा कोहराम 2वही इस घटना की जानकारी मिलते ही फूलवड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने क़ब्ज़े में कर उसे थाना ले गए। वहीं दुर्घटना ग्रस्त टेम्पू को भी थाना ले गए। जबकि घायल युवक को इलाज हेतु स्थानीय लाइफ लाइन अस्पताल बरौनी में भर्ती कराया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं मृतक के पास से बरामद मोबइल के द्वारा उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गई।घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन थाना पहुँच गए. जिसके बाद पुलिस ने कागज़ी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बेगूसराय भेज दिया।

बेगूसराय में मालवाहक ट्रक व टेंपो की टक्कर में चाचा की दर्दनाक मौत,भतीजा गंभीर रूप से घायल,परिजनों में मचा कोहराम 3मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक शादी शुदा है और उसे पत्नी के अलावे तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक अपने भतीजे तुलसी मंडल के साथ मुजफ्फरपुर आटा चक्की मशीन खरीदने आया हुआ था। आटा चक्की खरीदकर मालवाहक टेम्पू से भागलपुर लौट रहा था कि इसी दौरान फूलवड़िया थाना क्षेत्र के बगराहाडीह के पास ट्रेक ने टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दिया।वही इस हादसे के टेम्पू चालक टेम्पू छोड़कर भाग निकला। पुलिस द्वारा मामले की छान बीन की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article