बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत

DNB Bharat Desk

मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया निवासी मोहम्मद महताब के रूप में की गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक दर्दनाक रेल हादसे में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन के नजदीक पूर्वी ढाला की है। मृतक के पास से प्राप्त आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया निवासी मोहम्मद महताब के रूप में की गई है । अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो मृतक कहीं से आ रहा था और ट्रेन से गिरकर मौत हो गई या फिर किसी कार्य बस वह रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था इसी दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है एवं आगे की छानबीन में जुट गई है । मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचना दी गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article