बेगूसराय में कार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

घटना लाखों थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना लाखों थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के समीप की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में कार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मृतक युवक की पहचान लाखों के रहने वाले राजनीतिक सिंह का पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि सभी लोग रात में विश्वकर्मा पूजा मना रहा था। इस दौरान संजीव कुमार ने सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही विश्वकर्मा पूजा मना रहे लोगों के बीच इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

बेगूसराय में कार की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3कोई स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना लाखों थाना पुलिस को दी। मौके पर लाखों थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पहुंचकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  जानकारी के अनुसार संजीव कुमार  गाड़ी ड्राइवर था। और गाड़ी चला कर पूरे परिवार को भरण पोषण करता था।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article