नालंदा: बिहार शरीफ और राजगीर में महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे पुलिस स्टेशन पर दिखी मुस्तैद

DNB Bharat Desk

ट्रेन में चढ़ने के लिए मची आपाधापी

- Sponsored Ads-

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ में बिहार के नौ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद रेलवे प्रशासन सतर्क हो गया है। तभी तो घटना से सब लेते हुए नालंदा जिले के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। राजगीर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस बनारस के लिए रवाना होती है।

नालंदा: बिहार शरीफ और राजगीर में महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे पुलिस स्टेशन पर दिखी मुस्तैद 2इस समय प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के कारण इस ट्रेन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे हैं।देर रात जब यह ट्रेन बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुंची, तो श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। लोग किसी तरह ट्रेन में चढ़ने की मशक्कत करते नजर आए।

नालंदा: बिहार शरीफ और राजगीर में महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे पुलिस स्टेशन पर दिखी मुस्तैद 3हालांकि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ से सबक लेते हुए रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों ने सतर्कता बढ़ा दी है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा बल लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए हैं महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने रेलवे प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की।

नालंदा: बिहार शरीफ और राजगीर में महाकुंभ में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, रेलवे पुलिस स्टेशन पर दिखी मुस्तैद 4श्रद्धालुओं का कहना है कि भीड़ अधिक होने के बावजूद रेल पुलिस स्थिति को संभालने में पूरी तरह से जुटी हुई है।रेलवे प्रशासन की यह सख्ती और सतर्कता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कारगर साबित हो रही है। उम्मीद है कि इसी तरह की व्यवस्था बनाए रखी गई तो किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article