एक माह से जलापूर्ति है ठप, घर घर लोगों में पानी के लिए मचा है हाहाकार

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

जल ही जीवन है को लेकर भले ही सरकार द्वारा इस के संरक्षण, भण्डारण,जल संचय से संबंधित कार्यों को लेकर तरह तरह के कानून और प्रचार प्रसार के लिए पानी की तरह सरकारी खजानों से रूपए को बहाया गया हो। सरकार के सात निश्चय योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजनाओं में से हर घर नल का जल है।

- Sponsored Ads-

जिसे बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के गेंन्हरपुर पंचायत के 11 नं वार्ड जिंदपुर में लोगों के बिच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जब से सरकार द्वारा हर घर में नल से जल को दिया जाने लगा तबसे अधिकांश घरों में चापा कल तो है ही नहीं। मोहल्ले में मौजूद कुआं की भी हालत बद से बद्तर है।मजबुरन लोग घरों में यूज और जानवरों के लिए पानी की व्यवस्था नदी या अन्य यंत्र जगहों से करने के लिए मजबुर हो गए हैं।

एक माह से जलापूर्ति है ठप, घर घर लोगों में पानी के लिए मचा है हाहाकार 2इस संबंध में उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य मोहम्मद अब्दुल कादिर समेत अन्य लोगों ने बताया कि एक माह से पानी की सप्लाई बंद है। संबंधित समस्याओं को लेकर वीडियो साहब को पत्र दिया गया है। लेकिन समस्या जस की तस है। लोगों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article