महज एक हजार रुपए चोरी के आरोप में किशोर की बेरहमी से पिटाई, गंभीर हालत में इलाजरत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंहरपुर पंचायत के वार्ड नं 11 जिंदपुर गांव में दो किशोर को दबंगों ने एक हजार रुपए की चोरी के जुर्म में हाथ बांध कर जमकर पिटाई दी। जिससे दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बच्चों की मां नशिमा खातून ने ग्रामीणों की सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए दोनों बच्चों को वीरपुर पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

इलाज के दौरान पीड़ित बच्चे की मां समेत बच्चों ने चिकित्सकों को बताया कि एक हजार रुपए की चोरी की थी जिससे नाराज ग्रामीण अकबर अपने अन्य सहयोगियों के सहयोग से हांथ बांध कर जमकर पिटाई कर दिया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article