गरीबी की वजह से इंटर में अच्छे अंक लाने के बाद पढ़ाई छोड़ना चाहता था छात्र,तेघरा डीएसपी रवीन्द्र मोहन प्रसाद छात्र के घर पहुंचकर पढ़ाई करने में सहयोग का दिया आश्वासन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

पढने की हो ज़ज्बा तो कोई कठिनाई बाधा नही बनती है। तेयाय थाना क्षेत्र के अतरूआ निवासी अशोक शाह का पुत्र रोशन कुमार इंटर की परीक्षा मे 455 अंक लाकर गांव ही नही क्षेत्र का नाम रौशन किया है।गरीबी की वजह से इंटर में अच्छे अंक लाने के बाद पढ़ाई छोड़ना चाहता था छात्र,तेघरा डीएसपी रवीन्द्र मोहन प्रसाद छात्र के घर पहुंचकर पढ़ाई करने में सहयोग का दिया आश्वासन 2

- Sponsored Ads-

बताया जाता है की अशोक शाह शब्जी बेचकर अपना जीवन गुजर-बसर करता है।और अपने बच्चे के भविष्य सवारने मे प्रयास रत है। लेकिन चिन्ता इस बात की लगी रहती है की पढ़ाई महंगी हो गयी है जहा कालेज का खर्चा कोचिंग फीस किताब कापी मे ज्यादा खर्च होने पर अब बच्चो की पढाई कराने मे कठिनाई महसूस हो रही है।

अच्छा अंक लाने की खबर मिलते ही तेघरा डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद और तेयाय थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त कुमार छात्र रोशन के घर पहुंचकर बधाई दी और आगे की पढ़ाई करने मे सहयोग का आश्वासन दिया।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article