बेगूसराय में 12 वीं छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस छानबीन में जुटी

DNB Bharat Desk

 

छात्रा की पहचान कुंभी निवासी रामबाबू महतो की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक 12 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर छात्रा ने किन वजहों से आत्महत्या की है । घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। छात्रा की पहचान कुंभी निवासी रामबाबू महतो की पुत्री सुमन कुमारी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में 12 वीं छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस छानबीन में जुटी 2बताया जा रहा है कि परिवार के लोग एक बच्चे का इलाज करने के लिए चिकित्सक के पास गए थे और जब वहां से लौटे तो सुमन कुमारी को फंदे से लटका हुआ देखा। तत्पश्चात इसकी सूचना चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सर्वप्रथम शव को फंदे से नीचे उतारा और कानूनी कार्रवाई में जुट गई।

बेगूसराय में 12 वीं छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,पुलिस छानबीन में जुटी 3परिजनों ने बताया कि सुमन कुमारी पढ़ाई लिखाई में अच्छी थी और परिवार के लोगों के साथ भी मिलनसार थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि आखिर किस वजह से सुमन कुमारी ने अपनी जान दी है । फिलहाल पुलिस छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article