बिहार में इस वजह से पुलिसकर्मियों की छुट्टी की गई रद्द

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से जारी आदेश के अनुसार विशेष परिस्थिति को छोड़ कर 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक के लिए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। आदेश लॉ एंड ऑर्डर एडीजी संजय सिंह ने जारी की। जारी आदेश में सभी पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक, समादेष्टा तथा ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य को आदेश का तत्काल अनुपालन करने के लिए कहा गया है।

- Sponsored Ads-

आदेश के अनुसार बताया गया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सद्भाव बनाये रखने के लिए 26 सितंबर से 8 अक्टूबर तक सभी प्रकार के अवकाश (विशेष परिस्थिति को छोड़कर) रद्द किया जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article