बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी में दारू का कारोबार, जानें क्या है मामला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दवा की आड़ में दारू का धंधा का पुलिस ने उद्भेदन किया है। मामला शनिवार की देर शाम की है। ड्रग विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के सबसे बड़े दवा मंडी में एक दवा गोदाम में छापेमारी की जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है। दवा गोदाम से शराब के साथ ही बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं भी बरामद हुई है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: बिहार थाना परिसर में विभिन्न मामले पकडे गए विदेशी व् देशी शराब का किया गया विनष्टीकरण

छापेमारी के दौरान गोदाम से करीब 25 लाख रुपए की ड्रग और 16 कार्टून में करीब 186 बोतल महंगी विदेशी शराब बरामद हुई है। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक अवैध दवा गोदाम में भारी मात्रा में ड्रग्स पहुंचने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो गोदाम से भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ ही 16 कार्टून शराब बरामद की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article