समस्तीपुर: भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा सदर अस्पताल की जमीन पर कब्जा, माले नेता ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जाँच कर करवाई की मांग की

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर:भाजपा नेता मनोज गुप्ता द्वारा सदर अस्पताल की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ भाकपा माले ने जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को शिकायती आवेदन देकर स्वयं जिलाधिकारी द्वारा मामले की जांच कर जमीन वापस लेने एवं दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है।इस बावत भाकपा माले जिला स्थाई समिति के सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि “सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का” कहावत चरितार्थ हो रहा है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा सदर अस्पताल की जमीन पर कब्जा, माले नेता ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जाँच कर करवाई की मांग की 2नवनिर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी के खासम खास भाजपा नेता मनोज गुप्ता द्वारा सदर अस्पताल के दक्षिणी चारदीवारी को तोड़कर पूरव से पश्चिम तक कट्ठों जमीन को युद्धस्तर पर कब्जा किया जा रहा है साथ ही कुछ जमीन पर कब्जा भी कर लिया गया है। भाजपा नेता इस अवैध कब्जा वाली जमीन पर अपने निर्माणाधीन होटल का पार्किंग, रास्ता आदि बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इस जमीन पर वे ईंट का पीलर आदि का निर्माण भी रात्री में युद्धस्तर पर करवा रहे हैं।

समस्तीपुर: भाजपा नेता द्वारा किया जा रहा सदर अस्पताल की जमीन पर कब्जा, माले नेता ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जाँच कर करवाई की मांग की 3माले नेता ने इस मामले में चुप्पी साधे सिविल सर्जन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है।भाकपा माले नेता ने अस्पताल की जमीन बचाने को अन्य संगठन एवं दलों के नेताओं से भी आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कारवाई नहीं की जाती है तो भाकपा माले अन्य संगठनों एवं दलों को साथ लेकर आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article