पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर तंज,कहा :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने के चक्कर में सारे उसूलों को दिखाया ठेंगा

DNB Bharat Desk

 

अस्थावां प्रखंड के मुस्तफापुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाया शताब्दी समारोह,तैलीय चित्र पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावां प्रखंड के मुफ्तफापुर गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

- Sponsored Ads-

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर तंज,कहा :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने के चक्कर में सारे उसूलों को दिखाया ठेंगा 2इस मौके पर आरसीपी सिंह ने राजद जदयू के अलग अलग कार्यक्रम किए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अपनी कुर्सी के चक्कर में सारे उसूलों को ठेंगा दिखा रहे हैं। दोनों पार्टी के विचार कहीं से भी नहीं मिलते हैं। दोनों पार्टी के शीर्ष नेता की कभी तासीर मिलती नहीं है। एक की इच्छा प्रधानमंत्री बनने की है और दूसरे को अपने पुत्र को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनाने की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का नीतीश कुमार पर तंज,कहा :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी गद्दी को बचाने के चक्कर में सारे उसूलों को दिखाया ठेंगा 3जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के सवाल पर महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि इसके पूर्व कांग्रेस की सरकार रही है तो उस वक्त अगर ईमानदारी से प्रयास किया होता और इनके आकाओं की अगर सोच सही होती है तो जननायक कर्पूरी ठाकुर को पहले ही भारत रत्न मिल गया होता।उन्होंने कहा इट इज बेटर लेट देन नेवर।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Share This Article