वीरपुर रुखसाना हत्या मामले में बाप बेटा गिरफ्तार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जगदर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 मुरादपुर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदर पंचायत स्थित वार्ड नं 10 मुरादपुर गांव में बुधवार की देर रात लगभग 10 बजे में पति पत्नी के बीच हुए विवाद में मो वशीम ने अपने पिता मो कलीम के सहयोग से रुकसाना की जमकर मारपिट  किया। जिससे रुकसाना की दर्दनाक मौत हो गई थी।

- Sponsored Ads-

उक्त मामले में मृतिका के भाई मोहम्मद इरशाद के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने मो वशीम व पिता मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि रुकसाना के भाई मो इरशाद के द्वारा दिए गए आवेदन से और मृत रुकसाना को देखने से प्रथम दृष्टया हत्या किये जाने का मामला प्रतीत हो रहा था।

जिसके बाद मामले की गहनता से जांच की गई जिसमें पता चला कि हत्या को आत्महत्या में तब्दील करने के लिए मृत रुखसाना के गले में फंदा लगाया गया। हलांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही विशेष कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि मो इरशाद के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर वशीम व पिता कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article