बीते दिनों पूर्व के विवाद में बदमाशों ने मारी थी गोली, आरोपी अब तक पकड़ से बाहर, लोगों ने किया बाजार बंद

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

गुरुवार को नालंदा के भागन बीघा थाना से महज कुछ ही दूरी पर मदन प्रसाद को गांव के ही बदमाशों ने पूर्व के विवाद को लेकर गोली मार दी थी। जिससे मदन प्रसाद गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक इस गोलीबारी कांड में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को स्वेच्छा से पूरे भागन बीघा बाजार को बंद कर अपना विरोध प्रकट किया।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों की बस एक ही मांग है कि इस घटना में जो अभियुक्त है उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। घटना के बाद अभी भी आरोपी आराम से गांव में घूम रहा है। इस घटना को लेकर मदन प्रसाद के रिश्तेदारों का कहना है कि मदन प्रसाद से भोली यादव के द्वारा रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों के द्वारा ही दुकान पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया या घटना थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई थी।

नालंदा से ऋषिकेश 

Share This Article