दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने बैंक प्रबंधन में व्याप्त भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच सहित 17 सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को आन्दोलन का शंखनाद किया। आन्दोलन के पहले चरण में संघ द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक खोदावंदपुर शाखा के कर्मियों सहित विभिन्न शाखा के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया।

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध 2संघ के पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि पहले चरण में 19 व 20 फरवरी को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताने का कार्यक्रम है। 22 फरवरी को कार्य समाप्ति के बाद क्षेत्रीय प्रबंधन को स्मार पत्र सौंपना है।

- Sponsored Ads-

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध 326 फरवरी को पटना स्थित प्रधान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 4 मार्च को नवार्ड कार्यालय पटना के समक्ष धरना दिया जाएगा तथा 8 मार्च को आम हङताल करेंगे। आज खोदावंदपुर में शाखा के सभी कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article