बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के वार्ड नं 10 में मंगलवार को देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी होते होते जमकर मार पीट होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों में तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने घायल तीन को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

- Sponsored Ads-

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, तीन लोग घायल 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सुमित कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मोहम्मद तबरेज और तबरेज के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में सुमित कुमार समेत दोनों पक्षों के 10 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जिसमें गिरफ्तार मोहम्मद तबरेज, सुमित, और महेश्वर को जेल भेजा जा रहा है ‌।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article