नालंदा: सिलाव बाजार में दुकान मालिक की कथित पिटाई से मजदूर की मौत,इलाज के दौरान तोड़ा दम

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र में एक मिठाई दुकान के मजदूर की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सिलाव बाजार स्थित हीरा मिष्टान भंडार की है। मृतक की पहचान परवलपुर थाना क्षेत्र के बदौनी गांव निवासी 40 वर्षीय बिंदु प्रसाद के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, 12 फरवरी की शाम पानी भरने को लेकर दुकान मालिक से विवाद हुआ, जिसके बाद मालिक और उनके परिजनों ने बिंदु प्रसाद के साथ मारपीट की। आरोप है कि घायल अवस्था में उसे गांव के पास छोड़ दिया गया।

 नालंदा: सिलाव बाजार में दुकान मालिक की कथित पिटाई से मजदूर की मौत,इलाज के दौरान तोड़ा दम 2गंभीर हालत में पहले परवलपुर सीएचसी और फिर विम्स पावापुरी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने दुकान संचालक पर मारपीट और बकाया मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article