नालंदा: घर के आगे बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया हत्या, दो दिन पूर्व खेत में जानवर चरने को लेकर हुआ था विवाद

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडाक्ष गांव में मामूली विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव के ही लालजीत सिंह के खेत में विकास कुमार का मवेशी घुस गया था और मूंग की फसल को नुकसान पहुंचाया था। 

इनालंदा: घर के आगे बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया हत्या, दो दिन पूर्व खेत में जानवर चरने को लेकर हुआ था विवाद 2सको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने सुलझा भी दिया था।हालांकि सोमवार की अहले सुबह यह विवाद हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि लालजीत सिंह, रजनीश सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह समेत दर्जनों लोग हथियार और धारदार हथियारों से लैस होकर विकास कुमार के घर के बाहर पहुंचे और वहां बैठे उसके दादा अजीत यादव पर हमला कर दिया। 

नालंदा: घर के आगे बैठे युवक को बदमाशों ने गोली मारकर किया हत्या, दो दिन पूर्व खेत में जानवर चरने को लेकर हुआ था विवाद 3दादा को बचाने आए पोता विकास कुमार को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घायल अजीत यादव को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी नुरुल हक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। 

उन्होंने बताया कि घटना की जड़ मवेशी के खेत में घुसने को लेकर उपजा विवाद है, जो बाद में गोलीबारी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए गांव में छापेमारी की जा रही है।

Share This Article