रास्ते पर रहने से मना किया तो पड़ोसी ने घर पर किया हमला

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में घर जाने के रास्ते पर खड़ा रहने से रोकना एक दंपत्ति को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब पड़ोस के ही रहने वाले लोगो ने घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। हमला में ना सिर्फ खपड़े का घर पुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया बल्कि इस घटना में पति पत्नी भी घायल हो गए। दोनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट वार्ड नंबर 28 की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के बीहट वार्ड नंबर 28 के रहने वाले अन्नू पासवान और पत्नी सुशीला देवी के रूप में की गई। घटना के संबंध में अनु पासवान ने बताया कि उनके घर जाने का एकमात्र रास्ता गली के रूप में है जहां गांव के ही रहने वाले कुछ लोग अक्सर खड़ा हो जाते थे जिससे घर की बहु बेटी को आने जाने में काफी दिक्कत होती थीं। रास्ते पर खड़ा होने से मना करने पर आरोपी कुछ लोगो के साथ आ धमके और घर पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। घटना में पति और पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article