बछवाड़ा थानाक्षेत्र में घर में चोरी करते चोर रंगेहाथों पकड़ाया, ग्रामीणों ने सर मुरवा कर गांव घुमाया

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रानी एक पंचायत की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में 07 अगस्त सोणवार अहले सुबह एक बड़ी वारदात होते होते हो उस वक्त बच गई। जब एक चोर को घरवालों ने देर रात चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर जमकर पिटाई कर दी। बाद में अहले सुबह लोगों ने चोर का सर मुरवा कर गांव घुमाया और पुलिस के हवाले कर कर दिया।

- Sponsored Ads-

बछवाड़ा थानाक्षेत्र में घर में चोरी करते चोर रंगेहाथों पकड़ाया, ग्रामीणों ने सर मुरवा कर गांव घुमाया 2

पूरा मामला बछवाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत रानी-1 पंचायत की है। बीती रात एक चोर ने रानी -1 निवासी सुरेंद्र साह के घर में चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन तब तक सुरेंद्र साह की आंखे खुल गई और उसने चोर का आभास मिलते ही कमरे को बाहर से बंद कर दिया। आरोपी चोर की पहचान समस्तीपुर जिले के पटोरी निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई है।

चोर के जेब से लोगों ने एक पूड़िया स्मेक भी बरामद किया है। समय रहते पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में ले लिया। जिससे चोर की जान बच गई। अन्यथा मॉब लिंचिंग जैसी बड़ी वारदात से इंकार नहीं किया जा सकता था। आरोपी गणेश कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी सुमित कुमार के साथ बीती रात चोरी करने के लिए पहुंचा था लेकिन तब तक लोगों ने उसे पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी चोर से पूछताछ कर रही है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता सुजीत कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article