बेगूसराय में लोगों ने मोबाइल चोर को रंगेहाथ दबोचा, कर दी जमकर पिटाई

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत लोहियानगर ओवरब्रिज के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बीती रात लोगों ने मोबाइल की चोरी करते एक युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर ओवरब्रिज के समीप की है। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

- Sponsored Ads-

जिससे मॉब लिंचिंग जैसी बड़ी वारदात टल गई। आरोपी चोर ने अपना नाम संजय कुमार तथा घर रजौर बताया है। आरोप लगाया जा रहा है कि लोहियानगर के समीप सब्जी मंडी में संजय नामक आरोपी ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया और भाग रहा था तभी पीड़ित के चिल्लाने के बाद लोगों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दूरदराज से चोर यहां आकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और बाद में पुलिस वहां के स्थानीय लोगों पर संदेह करती है तथा प्रताड़ित करती है।फिलहाल पीड़ित के द्वारा नगर थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है तथा पुलिस आरोपी संजय कुमार से पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी संजय कुमार के अनुसार उसकी मोबाइल को किसी ने छीन लिया था और इसी वजह से उसने मोबाइल की चोरी की है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article