बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालय में निकाली गई प्रभातफेरी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार दिवस के अवसर पर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के नौला, डीह, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिम, गेंन्हरपुर, जगदर और पर्रा पंचायत के प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालयों समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय, थाना परिसर सहित अर्ध सरकारी व निजी प्रतिष्ठानों में बिहार दिवस को लेकर प्रभातफेरी, पौधरोपण,जल संरक्षण, लोहिया स्वच्छ भारत अभियान को लेकर विभिन्न तरह से कार्य क्रम आयोजित किए गए।

बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालय में निकाली गई प्रभातफेरी 2 प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य विद्यालय के द्वारा प्रभातफेरी के माध्यम से लिंगानुपात को लेकर समाज में अशिक्षित लोगों के द्वारा किए जा रहे भेदभाव को खत्म करने से संबंधित नारों से लोगों को जागरूक किया गया तो उच्च विद्यालय व+2 विधालय के शिक्षकों छात्र छात्राओं के द्वारा जल जिवन हरियाली पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बिहार दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालय में निकाली गई प्रभातफेरी 3वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्ति धर सीओ भाई विरेंद्र कुमार, थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में जगह जगह विभिन्न स्थानों के द्वारा पौध रोपण उसके संरक्षण के साथ उस से होने वाली फायदे से संबंधित कार्य क्रम आयोजित किए गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article