प्रशिक्षु बीडीओ ने पांच दिवसीय जातीय आधारित प्रशिक्षण का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के वीरपुर किसान भवन में चल रहे जातीय आधारित जनगणना के दुसरे चरण के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन सोमवार को प्रशिक्षु बीडीओ ने जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अपना परिचय देते हुए जातीय आधारित जनगणना में लगाए गए सभी पर्यवेक्षक और प्रगणकों से रूबरू होते हुए जनगणना के उद्देश्य और जनगणना के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं उसके निराकरण ,प्रपत्र संधारण आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा किया।

- Sponsored Ads-

मौके पर पूर्व बीडीओ सह चार्य पदाधिकारी अरुण कुमार निराला, मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार,रितेश कुमार, कृष्ण कुमार, राहुल कुमार, कन्हैया कुमार, बसंत शर्मा,आईटी सहायक अमित कुमार, कोषांग कर्मी संतोष महतो,पंकज ठाकुर, चंदन ठाकुर समेत सभी पर्यवेक्षक और प्रगणक मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article