छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का काम करता है विद्यार्थी परिषद – आलोक

DNB Bharat

बरौनी एपीएसएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी ईकाई की बैठक का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी इकाई की बैठक एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार एवं संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सीताराम कुमार व सह नगर मंत्री चंचल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored Ads-

छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का काम करता है विद्यार्थी परिषद - आलोक 2

बैठक को संबोधित करते हुए करते हुए एलएनएमयू छात्र संघ अध्यक्ष सह एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार ने कहा कि राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का काम करती है। अभाविप छात्रों के बीच जाकर छात्रों को राष्ट्र के प्रति सजग एवं राष्ट्रवादी बनाने का काम करते आ रही है एवं छात्रों के हित के लिए हमेशा कार्य करते आ रही है।

जिस वजह से आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव परिषद को प्राप्त हुआ है लाखों छात्र छात्राओं को संगठन में जोड़कर उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित करने का काम परिषद ने किया है और इस वर्ष सौभाग्य की बात है कि आगामी 9 जुलाई को अभाविप के स्थापना का  75 साल पूर्ण होने जा रहा है जहां एक तरफ पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

वही संगठन का 75 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में जिले के सभी इकाई, प्रदेश, सहित पूरे देश में परिषद का स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाने तैयारी किया जा रहा है इसी क्रम में बरौनी इकाई के द्वारा स्थापना दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए बैठक आयोजित की गई थी विद्यार्थी परिषद ने निर्णय लिया है कि 9 जुलाई के अवसर पर युवा सप्ताह के रूप में मनाई जाएगी।

जिसमें दीपोत्सव एवं झंडोत्तोलन वृक्षारोपण एवं करने का काम सहित कई खेलकूद की गतिविधियां परिषद के द्वारा की जाएगी।कार्यकर्ताओं में स्थापना दिवस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। मौके पर कॉलेज उपाध्यक्ष रवि कुमार, कला मंच प्रमुख सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, मीडिया प्रमुख स्वराज्य कुमार, एसएफडी सह प्रमुख सुजीत कुमार,
मीडिया सह प्रमुख अंकित कुमार, नगर सह मंत्री जितेंद्र कुमार,
विकाश कुमार झा, चंचल कुमारी, मुस्कान कुमारी, चांदनी कुमारी, कंचन कुमारी, जयंती कुमारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article